
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में शिवपुरी जिले में आचार संहिता के मद्देनजर जिले में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों की सक्रियता के चलते थाना कोतवाली द्वारा जिला अस्पताल शिवपुरी में गुण्डे बदमाशों की तलाश की ताकि आचार संहिता के चलते किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना घट सके और आदर्श आचार्य संहिता का पालन हो।
जिले के समस्त थानों में गुण्डा बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है साथ ही साथ शहर एवं कस्बों में प्रत्येक दिन थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं पुलिस पार्टियों के साथ नाकों पर जाकर सघन चैकिंग एवं पैदल गश्त किया जा रहा है ताकि कोई भी गुण्डा बदमाश शहर की शांति व्यवस्था को भंग न कर सके।




