Press "Enter" to skip to content

बाइक चोरों की दहशत : न्यू पुलिस लाइन व नवजीवन अस्पताल से तीन बाइक चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत न्यू पुलिस लाइन व नवजीवन अस्पताल से चोरों ने एक ही रात में तीन बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरियादी ने शिकायत में बताया कि 29 दिसंबर को रोजाना की तरह उसने अपनी बाइक क्रमांक एमपी 33 डब्ल्यू 3481 को बाहर खड़ा कर दिया। जब सुबह देखा तो बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी जिस पर उसने आसपास पूछताछ की तो कहीं कुछ पता नहीं चल सका। तलाशी के दौरान फरियादी को पता चला कि आशीष पटेरिया तथा नवजीवन से मोहित जैन की बाइक भी चाेरी हो गई है। मामले को लेकर युवक थाने गया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!