Press "Enter" to skip to content

सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में एनसीसी द्वितीय वर्ष के कैडेट्स ने ए सर्टिफिकेट हेतु परीक्षा दी। परीक्षा में द्विवर्षीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत दी गई। सैन्य एवं नागरिक शिक्षा संबंधी लिखित परीक्षा के साथ-साथ ड्रिल की प्रायोगिक परीक्षा भी ली गई जिसमें सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक – 1, शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक – 2 एवं हैप्पीडेज पब्लिक स्कूल शिवपुरी के कैडेट्स सम्मिलित हुए। यह परीक्षा 35 एम.पी. बटालियन एन. सी. सी. के कमान अधिकारी कर्नल धीरेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर जयराम जाट हवलदार अरविन्द सिंह एवं जगपाल सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर एन.सी.सी. केयरटेकर नन्दकिशोर शर्मा सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय शिवपुरी सहित एनएसओ विजय गुप्ता, दिनेश प्रजापति, ट्रेनिंग अफसर अर्शिया खान, नितिन कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!