Press "Enter" to skip to content

आयकर भवन परिसर में लायन्स व लायनेस क्लब साउथ ने किया वृक्षारोपण | Shivpuri News

शिवपुरी। प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित करने और उसे संरक्षण प्रदान करने के लिए समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा अनेकों स्थानों पर वृक्षारोपण कर हरित शिवपुरी बनाने का अभियान चलाया गया है। जिसके तहत लायन्स क्लब साउथ अध्यक्ष एड.पारस जैन, सचिव पवन जैन नरवर, कोषाध्यक्ष हेमंत नागपाल व लायनेस क्लब साउथ अध्यक्षा श्रीमती नीलू जैन, सचिव श्रीमती नीलम बीसानी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणु सांखला द्वारा संयुक्त रूप से फिजीकल मार्ग स्थित आयकर भवन परिसर में पौधरोपण कर विभिन्न प्रजाति के हरे-भरे छायादार व फलदार पौधों को रोपा गया। इस अवसर पौधरोपण के इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी के साथ मिलकर आयकर अधिकारी  वेंकटरमण पटनायक के कर कमलों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। लायन्स व लायनेस के इस पौधरोपण कार्यक्रम में लायन्स क्लब साउथ के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल रहे जिसमें ला.आलोक बिंदल, मुकेश गोयल, जॉन चेयर पर्सन मुकेश जैन खरई, पीडी सिंघल, निर्मल बंसल, रविंद्र गोयल, सतीश अग्रवाल,दीपक, प्रवीण गुप्ता, निर्जय जैन व लायनेस साउथ की ओर से श्रीमती शोभा जैन, श्रीमती कविता गोयल, श्रीमती मंजू अग्रवाल, श्रीमती शोभा सिंघल, श्रीमती बबीता जैन, श्रीमती प्रगति जैन, श्रीमती लता जैन आदि शामिल रहीं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!