
शिवपुरी। खबर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत नवाब साहब रोड से हैं। जहाँ विद्युत कम्पनी विभाग का एक पोल ऐसा भी हैं। जिसमे करंट दौड़ता रहता हैं। कई बार कुछ लोगों को करंट लग भी चुका हैं लेकिन अभी तक बिद्युत पोल जगह से हटा नही हैं न ही उसमे करंट बंद हुआ आसपास के लोगों ने बताया कि कई बार उन्होंने बिद्युत कम्पनी को शिकायत भी की हैं लेकिन समस्या का कोई निराकरण नही हो रहा हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारी नज़र पड़ जाने के कारण करंट से चिपके हुए लोगों में कुछ मार देते हैं। जिसके कारण वो खंबे से छूट जाता हैं। अगर नजर न पड़े तो बड़ी घटना घटित हो सकती हैं। अगर इस समस्या का समाधान नही हुआ तो हो सकता हैं किसी बेकसूर की जान भी चली जाए। आज दोपहर के 4 बजे के आसपास फास्टसमाचार डॉट कॉम के संपादक सुनील रजक खुद उस जगह मौजूद थे जिन्होंने अपनी आंखों से घटना देखी। एक बच्चा खंबे की पास की गली से आ रहा था तभी अचानक उसने खंबा पकड़ा और देखते देखते बच्चा खंबे से चिपका रह गया। ओर हिलने लगा खंबे के करंट ने बच्चे को जकड़ लिया था। पास के रहने बाले युबक संदीप राठौर ने उक्त बच्चे में पास में ही रखी कुर्सी मारी तब कही जाकर बच्चा हल्का सा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा कुछ पल में उठकर खड़ा हो गया। बच्चे का हाथ और शरीर लाल पड़ गया। जिसके पश्चात आसपास के लोगों ने बिद्युत कम्पनी के हेल्पलाइन नंबर पर फिर से शिकायत की लेकिन अब आसपास के लोगों का कहना था कि हर बार शिकायत कर चुके हैं पर कोई समाधान नही होता इस बार फर देखते हैं। फास्टसमाचार डॉट कॉम की ओर से बिद्युत कम्पनी से निबेदन हैं कि उक्त खंबे को तरीके से चैक किया जाएं एवं उसका समाधान किया जाएं






Be First to Comment