Press "Enter" to skip to content

भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक कल ,क्षेत्रीय सांसद डॉ केपी यादब रहेंगे मौजूद | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरुद्ध आगामी दिनों में आंदोलन का शंखनाद युवाओं के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में प्रतिभावान विद्यार्थियों का अपमान नही सहेगा नौजवान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलामीडिया प्रभारी संजय शर्मा के द्वारा बताया गया कि 3 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय शिवपुरी पर युवा मोर्चा जिला स्तरीय ब्रह्द बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें युवा मोर्चा के समस्त जिला पदाधिकारीगण, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं समस्त मंडलों के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रभारी हेमंत ओझा जी, भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी जी जिले के दो विधायक एवं माननीय सांसद जी महोदय उपस्थित रहेंगे। आगामी दिनो के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चौहान ने बताया की युवा आक्रोश आंदोलन की मंडल स्तरीय बैठक 6, 7 दिसंबर को आयोजित होगी। युवा आक्रोश आंदोलन में हस्ताक्षर अभियान एवं पंजीयन 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक कॉलेज, कोचिंग संस्थान,हाट बाजार, चौराहा आदि जगह-जगह टेबल लगाकर कराया जाएगा| विधानसभा स्तर पर एसडीएम को ज्ञापन 16 दिसंबर को दिया जायेगा| युवा आक्रोश आंदोलन में बेरोजगार दिवस एक ही दिन में 19 दिसंबर को बेरोजगार युवाओं द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाई जाएंगे जिसमें मोची की दुकान, सब्जी का ठेला, ढोल नगाड़े, चारा आदि युवा विरोधी सरकार के खिलाफ प्रदर्शनी लगायी जायेगी एवं व्यापक प्रदर्शन का विरोध कर बेरोजगार दिवस बनाया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!