Press "Enter" to skip to content

कैलाश मानसरोवर की यात्रा में शामिल हुए शिवपुरी के अनूप गोयल | Shivpuri News


शिवपुरी। हिन्दू धर्म में कैलाश मानसरोवर सबसे पवित्र माना जाता है और इसके दर्शन के लिए हजारों लोग प्रतिवर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा में भाग लेते है।  इसी क्रम में शिवपुरी के अनूप गोयल कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। खासबात यह है कि इस वर्ष की यात्रा में अनूप गोयल मप्र से पहले तीर्थयात्री थे जो मानसरोवर यात्रा में शामिल हुए। अनूप गोयल ने बताया कि यहां ऑक्सीजन की कमी रहती है। जिन लोगों का स्वास्थ्य खराब है और दवाएं खाते हैं उन्हें अपनी दवा साथ में अवश्य ले जानी चाहिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!