Press "Enter" to skip to content

दीमक की दवाई छिड़कर लगा दिया ताला, उधर चोरों ने साफ कर दी नकदी व सोने चांदी के आभूषण / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले श्रीराम कॉलोनी कलेक्ट्रेट बंगा रोड पर रहने वाले एक युवक के घर में चारों ने सेंध लगा दी। चोर मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार राजेश वर्मा निवासी श्रीराम कॉलोनी ने बताया कि उनके घर में दीमक हो गई थी जिस कारण उन्होंने दीमक की दवाई डलवाई और घर का ताला लगाकर दूसरे घर जो राजेश्वरी रोड पर है वहां चले गए। जब वापस अाकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे। जब अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर से 10 हजार रुपए नकदी, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुए कुल कीमत 15 हजार रुपए चोरी हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!