Press "Enter" to skip to content

दादागिरी दिखाते हुए शराब के लिये मांगे रुपये ,नही दिए तो रिवाल्वर से धमकाया | Shivpuri News

शराब के लिए अवैध रूप से पैसे वसूल रहे व्यक्ति को शिवपुरी पुलिस द्वारा रिवाल्वर व जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा

शिवपुरी। दिनांक 14.04.19 को फरियादी सौरभ पुत्र सतेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा पुलिस थाना देहात आकर सूचना दी कि आईटीआई काॅलेज के सामने एक व्यक्ति मुझसे गाली गलौच कर लड़ाई झगड़ा कर रहा है और शराब पीने के लिए रूपये मांग रहा है सूचना पर से थाना देहात में अप. क्र. 97/19 धारा 327, 294 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी देहात निरी राकेश गुप्ता द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, एसडीओपी शिवपुरी श्री शिसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम को फरियादी के बताये स्थान आईटीआई काॅलेज तरफ रवाना किया गया जहाॅ पुलिस टीम को एक व्यक्ति गाली गलौच करते हुए दिखा जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल खाँ उम्र 27 साल निवासी सईसपुरा का होना बताया जिसे पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक 32 बोर की रिवाल्वर एवं दो जिंदा राउण्ड मिले बाद आरोपी को गिरफ्तार उसके विरूद्ध आईपीसी की धारा 327, 294 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!