
शिवपुरी-शिवपुरी
के मुक्केबाजो ने गोवा में आयोजित ऑल इंडिया चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल
जीत कर शिवपुरी का नाम रोशन किया जिसमें मानवेन्द्र चौहान गोल्ड बॉक्सिंग,
विवेक धाकड़ गोल्ड किक बॉक्सिंग, मोहित शर्मा गोल्ड कुस्ती, हिमेश झा
सिल्वर बॉक्सिंग, नानक करोसिया सिल्वर बॉक्सिंग, संदीप रावत सिल्वर कुस्ती,
नितिन रावत सिंहनिवास सिल्वर किकबॉक्सिंग आदि विजेता रहे जिन्होनें
अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह मैडल प्राप्त किए।
यहां बताना होगा कि इन मुक्केबाजों को इस प्रतियोगिता तक ले जाने में
शिवपुरी के वीरा फाइट क्लब का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें वीरा फाईट क्लब
के विशेषज्ञ कोच मास्टर बलवीर रावत द्वारा विगत लंबे वर्षों से इस तरह की
मुक्केबाजी व अन्य प्रकार की ट्रेनिंग प्रदाय की जा रही है और फिर यह सभी
खिलाड़ी अपने क्षेत्रों में पारंगत होकर शिवपुरी जिले का नाम दूर-प्रदेशों
में भी रोशन कर रहे है।
जिसका परिणाम यह हैं कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड
जितने बाले खिलाडी आगामी समय में थाईलैंड में होने बाली अंर्तराष्ट्रीय
प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करेंगे। वीरा फाईट क्लब के मास्टर बलवीर
रावत ने सभी विजेता खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगामी भविष्य
में होने वाली प्रतियोगिता में सफल विजेता बनने की शुभकामनाऐं देते हुए
अपने खेल और टे्रनिंग के प्रति सतत क्रियशील बनाए रखने का आग्रह किया ताकि
यह भी खिलाड़ी आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन कर सकें।






Be First to Comment