Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री का अल्टीमेटम, एक माह में काम पूरा नहीं हुआ तो कराऊंगा एफआईआर | Shivpuri News


जलावर्धन योजना की धीमी गति पर प्रभारी मंत्री ने व्यक्त की खुलकर नाराजगी
शिवपुरी। सिंध जलावर्धन योजना के काम की कछुआछाप रफतार को देखकर प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खुलकर नाराजगी व्यक्त की और नगरपालिका अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि यदि एक माह में काम पूरा नहीं हुआ तो मैं एफआईआर दर्ज कराऊंगा। उन्होंने नपा अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे काम पूरा नहीं कर रहे हैं और जनता की नजर में हमें गलत ठहरा रहे हैं। 
हुआ यह कि नगरपालिका अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को आश्वासन दिया था कि 24 मई तक पुलिस लाइन स्थित पानी की टंकी को सिंध के जल से भर दिया जाएगा। नपा के इस आश्वासन के बाद जब प्रभारी मंत्री कल सोमवार को जनपद कार्यालय के पास बनाई गई पानी की टंकी पर पहुंचे और नपा के सहायक यंत्री सचिन चौहान से पूछा कि हमें सोमवार को टंकी से घरों तक पहुंचे पानी को देखना था, लेकिन अभी तक आपके कनेक्शन हीं नहीं हुए हैं और मुझे बताया गया कि इसकी प्रक्रिया अभी की जानी है। सीएमओ केके पटेरिया से प्रभारी मंत्री ने पूछा कि घरों में कनेक्शन के लिए क्या करने वाले हो इस पर सीएमओ ने कहा कि हमें इसके लिए टेण्डर करने पड़ेंगे जिसमें एक माह का समय लगेगा। सहायक यंत्री ने कहा कि दो माह का समय लगेगा। यह सुनते ही प्रभारी मंत्री ताब पकड़ गए और उन्होंने कहा कि अब मेरे पास समय नहीं है। आप लोग मुझे तारीख पर तारीख देते हो, लेकिन काम पूरा नहीं कर पाते। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मैं अब 31 जुलाई को आऊंगा और इस समयावधि में काम पूरा नहीं हुआ तो एफआईआर दर्ज कराऊंगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!