Press "Enter" to skip to content

जय माई मानव सेवा समिति के सदस्यों का हुआ सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी। रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। रक्तदान से व्यक्तियों की जिंदगियां बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य को लेकर जय माई मानव सेवा समिति द्वारा रक्तदान का पुण्य कार्य किया जा रहा है। समिति के इस सेवाभावी कार्य के लिए गुरूवार को जिला चिकित्सालय में रक्तकोष इकाई द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिमसें समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने समिति की प्रशंसा करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में संलग्न रहे सेवा ही आपका सच्चा पुरस्कार है। इस दौरान डॉ. आशीष व्यास, डॉ. दीप्ती बंसल, डॉ. पवन राठौर मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!