Press "Enter" to skip to content

एसआई दीप्ति तोमर ने गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को नशे एवं पोक्सो एक्ट के लिए जागरूक किया | Shivpuri News

नशा मुक्ति, पोक्सो एक्ट एवं सड़क सुरक्षा पर शिवपुरी पुलिस का छात्र एवं छात्राओं को जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने एवं बालक एवं बालिकाओं का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) 2012 तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के संबंध में जागरूकता लाने के लिए कॉलेजों एवं स्कूलों में जाकर छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

आज दिनांक 30.08.19 को थाना प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर द्वारा गल्र्स काॅलेज शिवपुरी के लगभग 50-60 छात्राओं को स्मैक, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया तथा नशा न करने की शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल छात्र एवं छात्राओं को बताया गया कि नशा मनुष्य को शारीरिक ,मानसिक और पारिवारिक स्थितियों पर बुरा प्रभाव डालता है नशे का आदी व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है नशे का आदी व्यक्ति नशा न मिलने पर तड़पता है एवं न मिलने की स्थिति में उसकी मृत्यु तक हो जाती है कुछ परिस्थितियों में वह बुरी संगतियों में पड़कर आपराधिक गतिविधियों की ओर बड़ता है और आक्रोश में आकर कोई न कोई अपराध घटित कर देता है,इसलिए नशा न करें और न हीं दूसरों को करने की सलाह दें।

साथ ही साथ थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा काॅलेज की छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तृत रूप से समझाइश दी की कैसे गुड टच और बैड टच को समझें तथा अपने परिजनों को बताकर ऐसा करने वाले आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करें, साथ ही साथ महिला अपराधों संबंधी सजगता लाने के लिए पम्पलेट चिपकाये। थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा कॉलेज स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर  कैसे अपने जीवन की रक्षा की जा सकती है बताया एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!