Press "Enter" to skip to content

खबर का असर : ओवरलोडिंग ऑटो एवं मैजिक पर यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव की कार्यवाही | Shivpuri News

शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के यातयात थाने से आ रही हैं। प्रभारी रणवीर सिंह यादब ने आज शिवपुरी से कोलारस रोड पर ओवरलोड बाहनों की चैकिंग करते हुए जप्ती एवं चालानी कार्यवाही की हैं।
यातायात रणवीर सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हमने एसपी शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलानी एवं जप्ती कार्यवाही की हैं। जिसमे कोलारस शिवपुरी रोड से हमने 2 ऑटो पर चालानी कार्यवाही की हैं। इसके अलावा दो ऑटो एवं एक मैजिक पर जप्ती कार्यवाही की हैं। एक ऑटो को ड्राइवर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जो कि बिना रजिस्ट्रेशन के थी जिसके आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर भी नही थे।

इन पर की गई कार्यवाही:
एमपी 33 जीपी 0140 मैजिक को जप्त किया गया।
एमपी 67 आर 0125 ऑटो को जप्त किया गया हैं।
एक बिना नंबर की ऑटो हैं। जिसका ड्राइवर भाग खड़ा हुआ।
एमपी 33 आर 0991 ऑटो एवं एक बिना नंबर की ऑटो पर चालानी कार्यवाही की हैं।

फास्टसमाचार डॉट कॉम ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने आज कार्यवाही की हैं।

इनका कहना हैं
आज दो ऑटो पर चालानी कार्यवाही की हैं। एवं दो ऑटो जप्त की हैं। एक मैजिक भी जप्त की हैं। आगे भी ये कार्यवाही जारी रहेगी।
रणवीर सिंह यादव
यातायात प्रभारी शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!