Press "Enter" to skip to content

सफाई कर्मचारी का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगे: सुधीर कोड़े | Shivpuri News

शिवपुरी। आज अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस म.प्र. प्रदेशाध्यक्ष सुधीर कोड़े ने जिला चिकित्सालय शिवपुरी में समय पर वेतन देने नही देने एवं कलेक्टर रेट से कम वेतन भुगतान करने पर सफाई कर्मचारियों के साथ सिविल सर्जन को एक ज्ञापन सोपा ओर 7 दिवस के अंडर वेतन नहीं बढ़ाया गया तो काम बंद कर हडताल कर दी जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कोडे ने बताया कि विगत कई सालों से जिला चिकित्सालय शिवपुरी में सफाई व्यवस्था आउटसोर्सिंग पर  दी गई थी। लेकिन सफाई कर्मचारी को वेतन का भुगतान एक महीने का 4500 से 5500 रूपये वेतन भुगतान किया। जबकि मजदूरी संहिता-2019 के अनुसार श्रम विभाग द्वारा जारी रेट 7950 रुपये वेतन का भुगतान किया जाना है और वेतन का भुगतान महीने के पहले सप्ताह मे किया जाना अनिवार्य है। ज्ञापन देने में समस्त सफाई कर्मचारीआदि मौजूद थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!