Press "Enter" to skip to content

एसडीएम अतेन्द्र सिंह गुर्जर के विरूद्ध वैश्य महासभा के प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र | Shivpuri News

मामला अग्रवाल समाज अध्यक्ष के तोड़े गए डुप्लैक्स, प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यवाही और निष्पक्ष जांच की मांग की 

शिवपुरी-मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष और जिला वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष गौरव सिंघल के नमोनगर स्थित निर्माणाधीन डुप्लैक्स के तोड़े जाने के मामले को लेकर मप्र शासन के पूर्व मंत्री एवं वैश्य महासभा के प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने एक पत्र मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखा है। इस पत्र में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने शिवपुरी में वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष के यहां हुई कार्यवाही को लेकर एसडीएम शिवपुरी अतेन्द्र ङ्क्षसंह गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए है और लेन-देन की मांग पूरी ना होने इस कार्यवाही को अंजाम देना बताया है। इस मामले में वैश्य महासम्मेलन की ओर से मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस घटना के बाद से समाज में रोष व्याप्त है और मामले में एसडीएम अतेेन्द्र सिंह गुर्जर को स्थानांतरित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की जाए व दोषी के विरूद्ध कार्यवाी हो। यहां पत्र बीते रेाज लिखा गया है जहां इस मामले की जानकारी जिला अशोकनगर में वैश्य महासम्मेलन के कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शिवपुरी गौरव सिंघल ने वैश्य महासम्मेलन के प्रांत मंत्री भरत अग्रवाल के साथ मिलकर अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी व दस्तावेज मुहैया कराए और उन्हीं दस्तावेजों को आधार बनाकर प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसडीएम के तबादले की मांग की गई। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!