Press "Enter" to skip to content

करौंदी कॉलोनी में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषणा चुराए | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की करौंदी में स्थित वन विहार कॉलोनी में विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर वहां से सोने के दो हार, चूडिय़ां व नगदी चुरा ले गए। जिसकी शिकायत मकान मालिक बलवंत सिंह उर्फ विक्की पुत्र जमना प्रसाद जाट ने फिजीकल थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। घटना के समय पीडि़त अपने परिवार के साथ 27 अप्रैल को ग्वालियर में आयोजित एक विवाह समारोह में गया हुआ था। जिसे रविवार की सुबह चोरी की जानकारी पड़ौसियों ने मोबाइल पर दी और उसके बाद वह शिवपुरी वापस आ गया। जहां उन्हें घर में रखे सोने के दो हार, दो मंगलसूत्र, सोने की चूडिय़ा व 15 हजार रूपए नगद गायब मिले। पुलिस ने मामले में भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!