सामान्य प्रेक्षक श्री सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण | Shivpuri News

शिवपुरी।   ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 03 के सामान्य प्रेक्षक श्री उदय प्रताप सिंह ने आज मतगणना स्थल शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में करैरा एवं पोहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्टांग रूमों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री मकसूद अहमद सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।