Press "Enter" to skip to content

पत्रकार सुनील रजक ने दूसरे लाडो होने पर किया भव्य स्वागत / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के एमएम हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले पत्रकार सुनील रजक की पत्नी ने जिला अस्पताल में सुंदर कन्या को जन्म दिया। यह उनके दूसरी पुत्री थी। इससे तीन साल पहले एक लाडो आई जिसके जन्म के बाद भव्य स्वागत किया। वहीं दूसरी बेटी के जन्म पर पहली बेटी से भी ज्यादा स्वागत किया। इस अवसर पर अस्पताल से छुट्टी पर होने पर गाड़ी को सजाकर लाडो व उसकी मां को बैठाकर घर ले जाया गया। वहीं कन्या के प्रथम ग्रह प्रवेश पर सुनील रजक व उनके परिजनों द्वारा फूलों से आरती उतारकर कन्या के कुमकुम की थाली में पैर रख नन्हें कदमों से प्रवेश कर, स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील रजक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से ही समाज में बेटियों के मान-सम्मान को बढ़ावा मिलेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!