Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में पत्रकार प्रमोदसिंह रावत की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में एक पत्रकार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि युवा पत्रकार अपने गांव से शिवपुरी की ओर आ रहे थे तभी यह हादसा घटित हो गया। हादसे के बाद लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया लेकिन समझाईश के बाद जाम खोल दिया गया।

जानकारी के अनुसार पत्रकार प्रमोद सिंह रावत उम्र 35 वर्ष पुत्र रमेश रावत निवासी ग्राम ककरवाया अपने गांव ककरवाया से आज सुबह 9 बजे बडौदी आ रहे थे जैसे ही वह ककरवाया से फोरलेन पर पहुंचे उसी मोड पर एक शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहे एक ट्रक ने प्रमोद में आगे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमोद बाइक सहित 200 मीटर तक घसीटते हुए चले गए और उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनो ने चक्काजाम कर दिया और गलत तरीके से बनाए गए जान लेवा मोड के जिम्मेदार एनएचआई के अधिकारी और ठेकेदार पर मामला दर्ज करने की मांग की। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!