शिवपुरी। पोहरी के खिन्नी पुल पर भूसे से ओवरलोड भरी मेटाडोर को चालक बीच सड़क पर खड़ा कर चला गया जिससे मार्ग अवरूद्ध हा जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। जिसकी सूचना मिलनेे पर पुलिस मौके पर पहुंची और मेटाडोर को लाकर थाने खड़ा कर दिया। वहीं मेटाडोर चालक अनिल पुत्र रमेश राजपूत निवासी ग्राम पिथुनपुरा पवई जिला भिण्ड के खिलाफ भादवि की धारा 283 व 9/177, 208/177, 157/177 मोटरव्हीकल एक्ट के तहत कायमी कर ली है। पुलिस ने मेटाडोर को ओवरलोड भी पाया जिसमें बॉडी के ऊपर ऊंचा डाला लगाकर भूसा भरा हुआ था। जिस कारण मेटाडोर से भी बाहर भूसा फैल रहा था। जिससे रास्ता अवरूद्ध हुआ।
भूसे से भरी मेटाडोर को बीच सड़क पर खड़ा करना चालक को पड़ा महंगा, मामला दर्ज | Shivpuri News
शिवपुरी। पोहरी के खिन्नी पुल पर भूसे से ओवरलोड भरी मेटाडोर को चालक बीच सड़क पर खड़ा कर चला गया जिससे मार्ग अवरूद्ध हा जाने से आवागमन प्रभावित हो गया। जिसकी सूचना मिलनेे पर पुलिस मौके पर पहुंची और मेटाडोर को लाकर थाने खड़ा कर दिया। वहीं मेटाडोर चालक अनिल पुत्र रमेश राजपूत निवासी ग्राम पिथुनपुरा पवई जिला भिण्ड के खिलाफ भादवि की धारा 283 व 9/177, 208/177, 157/177 मोटरव्हीकल एक्ट के तहत कायमी कर ली है। पुलिस ने मेटाडोर को ओवरलोड भी पाया जिसमें बॉडी के ऊपर ऊंचा डाला लगाकर भूसा भरा हुआ था। जिस कारण मेटाडोर से भी बाहर भूसा फैल रहा था। जिससे रास्ता अवरूद्ध हुआ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News

Be First to Comment