Press "Enter" to skip to content

घटिया सड़क निर्माण मामले में कार्रवाई की तैयारी, सीई ने मंगाई जांच रिपोर्ट | Shivpuri News

आरबीएम कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी

शिवपुरी के सिद्धेश्वर रोड पर घटिया निर्माण का मामला

शिवपुरी। शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रही सिद्धेश्वर रोड पर घटिया निर्माण का मामला पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अफसरों तक पहुंच गया है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी के ईएनसी ने संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। यहां पर घटिया रोड निर्माण और यह काम पूरा होने से पहले ही तीन जगह सड़क खराब हो जाने के मामले में ग्वालियर में बैठने वाले सीई श्री भारती इसकी जांच के लिए टीम भेजेंगे।  सीई भारती ने बताया कि इस मामले की जांच कराएंगे यदि ठेकेदार ने कही भी गलत काम किया है तो उस पर कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर सूत्रों ने बताया है कि इस खबर को वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए विभागीय अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट तलब की है। भोपाल से रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद शिवपुरी पीडब्ल्यूडी में हड़कंप का माहौल है और विभागीय अफसर लीपापोती में लग गए हैं। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में पूरी रिपोर्ट बनने के बाद संबंधित आरबीएम कंपनी पर कार्रवाई हो सकती है।

*आरबीएम कंपनी कर रही है घटिया काम-*

शिवपुरी में सिद्धेश्वर रोड पर यह रोड बनने से पहले ही धसकना शुरू हो गई है। इस घटिया रोड का निर्माण ठेकेदार आरबीएम कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस निर्माणधीन रोड पर सिद्धेश्वर मंंदिर के पास ईस्टर्न हाईट्स पब्लिक स्कूल के आगे से पूरी सड़क धसक चुकी है। इसके अलावा छत्री के पास भी डामर रोड धसकी है। इस रोड पर डामर रोड धसकने के बाद अब ठेकेदार ने यहां पर लीपापोती कर इस पर काला चूरा डाल को अपनी कमियां छुपाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

*पीडब्ल्यूडी के पूर्व ईई घेरे में*-

बताया जाता है कि इस रोड का निर्माण पिछले आठ महीने से यहां पर हो रहा है। यहां पर आरबीएम कंपनी द्वारा जो घटिया काम किया जा रहा है उसे पीडब्ल्यूडी के पूर्व ईई ओमहरि शर्मा का संरक्षण प्राप्त था। यही कारण रहा है कि घटिया निर्माण की जानकारी विभागीय अफसरों को होने के बाद भी संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की गई। अब मामला तूल पकड़ा है तो सब एक दूसरे पर जिम्मेदारी टालने में लग गए हैं।

*10 करोड़ के बजट से बन रही है रोड*-
इस डामर सड़क निर्माण लगभग 10 करोड़ से ज्यादा के बजट से हो रहा है। लेकिन सरकारी बजट को ठिकाने लगाने के लिए आरबीएम कंपनी घटिया काम कर रही है। जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी यहां पर किए जा रहे घटिया काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताया जाता है कि यह सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही तीन जगह से धसक चुकी है। सिद्धेश्वर रोड पर हो रहे घटिया काम की जानकारी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को भी है लेकिन कमीशन के फेर में अधिकारी भी खुलकर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।

*क्या कहते हैं सीई* –
सिद्धेश्वर रोड पर जो रोड धसकी है वह मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इसकी पूरी रिपोर्ट मंगाई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री भारती
सीई, पीडब्ल्यूडी ग्वालियर संभाग

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!