
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत नबाव साहब रोड पर एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राहुल धाकड! पुत्र स्व. रामहेत धाकड़ निवासी नबाव साहब रोड शिवपुरी ने बताया कि बीते रोज सुबह के समय वह अपने घर पर नहा रहा था तभी उसके घर पर ग्राम ठर्रा का प्रशांत धाकड़ आया और बाहर बुलाकर बिना बात के गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो प्रशांत ने अपने साथी शक्ति धाकड़ के साथ मिलकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद राहुल थाने आया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment