
शिवपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं बूथ प्रभारी, ग्राम केन्द्र के पालक संयोजक, सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी, जिले के सभी पदाधिकारी एवं समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों व आमजनों के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा भाजपा के प्रत्याशी डॉ. केपी यादव को ऐतिहासिक विजयीश्री प्रदान करने के लिए सभी का हृदय से आभार तथा आमजन को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो की विगत वर्षों में संगठन की सक्रिय भूमिकाओं के कारण केन्द्र सरकार की नीतियों एवं शिवराज सरकार की जनहितैशी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के कारण आज जिस तरह से मोदी मय एवं भाजपा के संकल्प राष्ट्र हमारी प्रेरणा हैं और अंत्योदय हमारा दर्शन हैं तथा सुशासन हमारा मंत्र हैं इस मूल मंत्र को लेकर के जनमानस के साथ विचार सांझा कर आमजन में भाजपा के प्रति जो समर्पण भाव जागा उसके कारण भाजपा की ऐतिहासिक विजयीश्री प्राप्त हुई। इस कार्य के लिए सभी वरिष्ठजनों का आमजन का सहयोग रहा उनका कोटि कोटि आभार।






Be First to Comment