शिवपुरी। जिले के कोलारस व करैरा में एक युवक व एक किशोरी ने फांसी लगा ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम इमलावदा में रहने वाला युवक मंगलसिंह पुत्र साहबसिंह ने अपने ही घर में 26 फरवरी की शाम फांसी लगा ली। मामले में परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उतरवाकर पोस्टमार्टल के लिए भिजवाया। युवक ने फांसी क्यों लगाई, कारण अज्ञात है। वहीं करैरा क्षेत्र के ग्राम चिरली में एक 17 वर्षीय किशोरी ने फज्ञंसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक किशोरी 26 फरवरी को दोपहर के समय अपने कमरे में चली गई जब वह शाम को कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा जहां किशोरी का शव फंदे पर झूल रहा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।





Be First to Comment