
कोलारस। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते रोज नामांकन दिखिल किया। इस दौरान नामांकन दाखिल करने के लिए गुना से शिवपुरी प्रस्थान के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया का कोलारस नगर की जनता ने रविन्द्र शिवहरे के नेतृत्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया का आतिशी स्वागत हुआ। जिसके चलते रविन्द्र शिवहरे के साथ कोलारस विधानसभा से करीब बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहन और ट्रेक्टर ट्रोलियों के साथ बड़ी संख्या में लोग सिंधिया के स्वागत में शिवहरे निवास मानिपुरा के करीब पहुंचे थे। साथ ही पवन शिवहरे, रामबाबू शिवहरे, गोलू गौड़, धमेन्द्र रावत, हरिशंकर धाकड़, भरत सिंह चैहान, लक्ष्मण गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में लोगो ने टोली बनाकर गुना बाईपास से लेकर शिवपुरी बाईपास तक कोलारस वासियो ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया। इस दौरान लोग दूर दराज से सिंधिया की झलक पाने के लिए कोलारस नगर पहुंचे थे। नगर आगमन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत सत्कार के लिए सड़कों पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा। नामांकन दाखिल करते जाते समय सिंधिया ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सिंधिया के सर्मथन में गाडिय़ों के काफिले के साथ शिवपुरी के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम टूट पड़ा। लुकवासा में हरिओम रघुवंशी के नेत्रत्व में श्री सिंधिया का जोरदार स्वागत किया गया।






Be First to Comment