88 नव विवाहित जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी और प्रदेशाध्यक्ष सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगें अतिथि
शिवपुरी-अखिल भारतीय प्रजापति महासभा के तत्वाधान में प्रजापति समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन आज 18 मई शनिवार को स्थानीय ग्राम रातौर में किया जा रहा है। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी होंगें जबकि विशिष्ट अतिथि प्रदेशाध्यक्ष प्रजापति महासभा लखन प्रजापति मौजूद रहेंगें कार्यक्रम की अध्यक्षता अ.भा.प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विवाह सम्मेलन संरक्षक हरज्ञान प्रजापति करेंगें। आज के इस सम्मेलन में 88 नव विवाहित जोड़े अपने दाम्पत्य जीवन की नई शुरूआत इस सम्मेलन से करने जा रहे है जिसमें दूर-दराज से प्रजापति समाज के हजारों लोग साक्षी बनकर इन जोड़ों को अपना आर्शीवाद प्रदान करेंगें। इसके अलावा विवाह सम्मेलन में जिन जोड़ों के माता-पिता इस दुनिया में नहीं है उन सभी जोड़ों के विवाह सम्मेलन में नि:शुल्क संपन्न कराए जाऐंगें। निरंतर 7वीं बार आायोजित होने वाले प्रजापति समाज का यह विवाह सम्मेलन समिति के संरक्षक व अखिल भारतीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति के साथ-साथ प्रजापति समाज के समाज बन्धुओं द्वारा किया जा रहा है। जिसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम-ग्राम जाकर विवाह सम्मलेन की जानकारी प्रदान की गई और इस सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक संगठन एवं फिजूलखर्ची बनाए जाने का संदेश देते हुए विवाह सम्मेलन में जोड़ों का विवाह कराए जाने पर बल दिया गया जिसका परिणाम है कि आज प्रजापति समाज के इस विवाह सम्मेलन में 88 जोड़े अपने नव दाम्पत्य जीवन की शुरूआत करेंगें। विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मांगीलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष ज्ञानी प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुरेश प्रजापति, सह सचिव हेम सिंह, सेठी प्रजापति कमलागंज व इन सब के साथ सहायक समाज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रजापति होंगें। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज बन्धु अर्जुन प्रजापति, धरमू प्रजापति, पुरूषोत्तम प्रजापति, लखन प्रजापति, रामवीर प्रजापति, हरचरण प्रजापति, कोमलिया प्रजापति, धर्मेन्द्र, कुंदन, श्रीचरण, नरेन्द्र एवं कल्याण प्रजापति आदि ने सभी समाज बन्धुओं से इस आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।





Be First to Comment