Press "Enter" to skip to content

महाराज सिंधिया की प्रेरणा से नि:शुल्क नेत्र शिविर संपन् | Shivpuri News

शिवपुरी। सदगुरू सेवा समिति लेटरी द्वारा नरहरि प्रसाद शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी के सम्मान में नरहरि चौक न्यूब्लॉक में 26 जून 2019 को नेत्र शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें समाजसेवी अजयराज शर्मा द्वारा दूध बिस्किट, जल वितरित किया गया। नेत्र शिविर में 250 के लगभग मरीजों ने आंखों की जांच कराई एवं 53 व्यक्तियों के नेत्रों के ऑपरेशन सफल हुए। तत्पश्चात आज नरहरि प्रसाद शर्मा की न्यूब्लॉक स्थित प्रतिमा पर श्री शर्मा ने सभी मरीजों के स्वस्थ्य लौटने पर उनका स्वागत कर उनको नारियल भेंट कर मरीजों को विदा किया गया। इस अवसर पर प्रमोद नामदेव अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 4, बृजेश शर्मा सरपंच डेहरवारा, मंगलेश्वर, अजहर खांन, सुल्तान सिंह गुर्जर आदि ने पर्चे लिखे एवं चिकित्सकों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इसमें नगर पालिका के पार्षद के रूप में संजय गुप्ता पप्पू ने साफ-सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया इस अवसर पर पत्रकार, जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी महत्ती भूमिका निभाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!