
शिवपुरी। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर (म.प्र.) द्वारा कु. रिचा श्रीवास्तव को वाणिज्य विषय में पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। कु. रिचा श्रीवास्तव ने यह कार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में पदस्थ डॉ. यू .सी. गुप्ता (प्राध्यापक एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष) के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। रिचा श्रीवास्तव ने यह उपाधि ‘अ स्टडी ऑफ परफॉर्मेंस एप्राइसल सिस्टम इन भेल झांसीÓ विषय को लेकर अपना कार्य पूर्ण किया। कु. रिचा की इस उपलब्धि के लिए डॉ. जी.पी. शर्मा ,प्रो.पदमा शर्मा डॉ. रामजी दास राठौर प्रो. नवल किशोर प्रो.ममता रानी, प्रो केदार श्रीवास, खच्चू राम सेन एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी है।






Be First to Comment