Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल के लिए डाली जा रही नई विद्युत लाइन में गुणवत्ताहीन कामए महाप्रबंधक से की शिकायत | Shivpuri News

शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल के लिए नई 33 केवी, विद्युत लाइन के गुणवत्ताहीन कार्य को लेकर वरिष्ठ एडवोकेट विजय तिवारी ने विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक को इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। एडवोकेट विजय तिवारी ने बताया कि चंदनपुरा से जिला अस्पताल के लिए पृथक से नई 33 केवीए विद्युत लाइन डाली जा रही है। इस नए विद्युत लाइन को डालने के काम में संबंधित ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है। जिसका बाद में आमजन को नुकसान उठाना पड़ेगा। एडवोकेट तिवारी ने महाप्रबंधक को लिखित शिकायत की है। इसमें कहा है कि चंदनपुरा फीडर से अस्पताल तक विद्युत लाइन डाली जा रही है। इसमें 13 मीटर एच बीम आइरन पोल लगाए जाने चाहिए लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है उक्त विद्युत लाइन व्हीटीपी स्कूल से प्रारंभ होकर कोतवाली रोड होते हुए अस्पताल तक डाली जा रही है संपूर्ण क्षेत्र रिहायशी क्षेत्र में आता है। इसलिए यहां पर काम की गुणवत्त्‌ता अच्छी होना चाहिए अन्यथा भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!