Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर अमोला प्रभारी रिपुदमन सिंह की रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्यवाही | Shivpuri News

अमोला थाना प्रभारी की रेत माफियाओ पर बड़ी कार्यवाही
शिवपुरी। आज ओर कल में दो दिन में अमोला थाने पुलिस ने रेत माफियाओ पर कार्यवाही करते हुए करीब 9 डम्फर पर कार्यवाही की हैं। ओर इससे रेत माफियाओ में खोफ पैदा हो चुका है। लगातार रेत माफिया अमोला थाने के आस पास डेरा डाले नजर आ रहे है।

नवागत अमोला थाना प्रभारी ने कई जिलों में विभिन्न स्थानों पर रहकर सफलतापूर्वक कार्य किया है। और विभिन्न थानों में अनेकानेक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। अगर उनके पूर्व कार्यकाल के बारे में बात की जाए तो उनके द्वारा कई साहसिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया गया और कई नामची डकैतों को धराशाई किया गया जिसके फलस्वरूप पुलिस विभाग द्वारा उनको क्रम से पूर्व पदोन्नत किया गया है उनकी कार्यशैली से अधिकारियों में एक विशेष स्थान भी है।
दतिया जिले में कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा सैकड़ों अवैध हथियार एवं हथियार बनाने की फैक्ट्रियां ध्वस्त की गई तथा कई चोरियों तथा अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया गया कई महीनों में अवैध रेत पर उतनी कार्यवाही नहीं हुई जितनी विगत 7 दिनों में अमोला थाने में हो चुकी है। अवैध मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप पकड़कर पांच तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा कर नवागत अमोला थाना प्रभारी ने अपने इरादों का परिचय भी दे दिया है।
इसी कारण अवैध नशे ओर सट्टे के कारोबार करने वालों और अवैध रेत के कारोबार करने वालों में भय व्याप्त है जो विभिन्न तरीकों से थाना प्रभारी पर अपना दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। और अपनी अपनी गाड़ियां चलाने की जुगत लगा रहे हैं और थाने के चक्कर काटते हुए देखे जा सकते हैं।

इनका कहना है
अबैध शराब, जुआ, सट्टा,रेत उत्खनन मेरे क्षेत्र में नही होने दूंगा  में में अपनी नोकरी पूरी  निष्ठा से ओर ईमानदारी से करता हूँ किसी के दबाव में नही आता अगर इसमे थाने का कोई भी कर्मचारी लिप्त पाया जाता है में उसके खिलाफ भी कार्यबाही करूगा
रिपुदमन सिंह राजावत
थाना प्रभारी अमोला

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!