Press "Enter" to skip to content

कोरोना पॉजीटिव मरीज को कराया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, कलेक्टर व एसपी पहुंचे नरवर | Shivpuri News

कलेक्टर और एसपी ने किया नरवर क्षेत्र का दौरा
नरवर। अभी जिले में नरवर क्षेत्र से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है और उस एरिया को कंटेनमेंट एरिया बनाया गया है। शुक्रवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी और एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कंटेनमेंट एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक कलेक्टर काजल जावला, एसडीएम करैरा चौकीकर और नायब तहसीलदार रुचि अग्रवाल भी मौजूद थे।
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने निर्देश दिए हैं कि कंटेनमेंट एरिया में जिस स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है उनका कॉन्टेक्ट नंबर लोगों को उपलब्ध कराएं ताकि किसी आवश्यकता होने पर संपर्क किया जा सके। उन्होंने कंटेनमेंट एरिया और क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि सचिव के द्वारा कंटेनमेंट एरिया में लोगों के लिए राशन, खाने-पीने की सामग्री भेजी जाए ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
हरसी नाके का निरीक्षण
कलेक्टर और एसपी ने हरसी नाके का निरीक्षण किया और नाके पर तैनात टीम और एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि नाके पर आने वाले लोगों की जानकारी रखी जाए। ई-पास के माध्यम से आने वाले और अन्य लोगों की जानकारी के लिए अलग रजिस्टर संधारित करें। जिसमें रेड जोन से आने वाले कितने लोग हैं यह जानकारी अलग रखें। उन्होंने कहा है कि शिवपुरी से ग्वालियर और ग्वालियर से शिवपुरी आने वाले लोगों की अलग-अलग जानकारी होना चाहिए।
खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण 
नरवर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने खरीदी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पर पारागढ़ खरीदी केंद्र की व्यवस्था देखी और निर्देश दिए हैं कि सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए उपार्जन किया जाए। कर्मचारी और किसान सभी मास्क जरूर लगाएं और बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें। खरीदी केंद्र पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होना चाहिए। किसानों का भुगतान समय पर किया जाए और परिवहन भी समय पर होना चाहिए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!