Press "Enter" to skip to content

दुल्हे एवं दुल्हनें अपना मतदान कर पहुंचे शादी के कार्यक्रम में | SHIVPURI NEWS

 
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत आज जिले में मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया। इसी कड़ी में जिले के ग्राम छर्च निवासी श्री संजय रजक पुत्र रामहेत रजक, ग्राम अचरौनी निवासी श्री सतीश जाटव पुत्र रमेश जाटव, ग्राम विलरई निवासी श्री अच्छेलाल पुत्र जगदीश वंशकार, ग्राम आहार बानपुर निवासी विनोद पुत्र बंशी जाटव, ग्राम खजूरी निवासी रानी पुत्री शिवनंदन यादव और रचना पुत्री बद्री योगी की आज शादी होने के बाद भी पहले मतदान करने का निर्णय लिया। 
तीनों युवाओं ने अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसके बाद ही उन्होंने शादी समारोह के कार्यक्रम में भाग लेंगे। मतदान उपरांत संजय रजक, सतीश जाटव, अच्छेलाल एवं रचना योगी ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान का विशेष महत्व है। वोट डालने के बाद ही हम कोई दूसरा काम करेंगे। इसलिए हमने सबसे पहले अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!