शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में इको क्लब द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश देते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं की शपथ दिलाई गई। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्ष लगाए गए हैं। उन सभी का संरक्षण करना कि हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉ रामजी दास राठौर में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज मानव सभ्यता उस स्थिति में आ चुकी है यदि अब भी हमने पर्यावरण को संरक्षित नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं जिसे दिन मानव सभ्यता का विषम परिस्थितियों से सामना होगा। हमें अपनी जागरूकता दिखाते हुए जितना हो सके चाहे वह जल संरक्षण हो, मृदा संरक्षण हो, वायु प्रदूषण को रोकना हो। इन सभी के दुष्परिणाम से मानव सभ्यता को बचाने के लिए अपनी तरफ से मददगार पहल करनी होगी अन्यथा हम सभी का जीवन लगातार खतरे में आता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को यदि हम बहुत कुछ नहीं दे सकते तो एक बेहतर पर्यावरण देकर उन्हें सुरक्षित एवं उज्जवल जीवन प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर डॉ जी पी शर्मा, डॉ बी के जैन प्रो आनंद मिश्रा प्रो मंजू वर्मा प्रो साधना रघुवंशी प्रो केदार श्रीवास के साथ महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।






Be First to Comment