Press "Enter" to skip to content

छात्र-छात्राओं ने मतदान, सफाई और जंक फूड पर लोगों से किए सवाल जवाब, दी समझाए | Shivpuri News

पिछोर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभी तक प्रशासन ने अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रखा था अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों ने भी कमर कस ली है आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल खनियाधाना के लगभग 35 से 40 छात्रों के एक दल ने अपने शिक्षकों के व पिछोर एस डी एम उदय सिंह सिकरवार के साथ  नुक्कड़ नाटक एवं रैली  में भाग लेकर  आमजन को  मतदान के महत्व को समझाते हुए  मतदान निश्चित रूप से करने की अपील की इसके अलावा सुबह पिछोर में घूमकर हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के इन छात्र-छात्राओं के दल ने दुकान में जाकर दुकानदारों से और घरों में जाकर गृहिणियों से बात की एक हाथ में न्यूज़ चैनल का लोगो ओर दूसरे हाथ में स्लोगन की तख़्ती लेकर लोगों से संवाद किया छात्र-छात्राओं ने लोगों के घर में घुसकर महिलाओं से साफ सफाई के बारे में कई प्रश्न किए और उन्हें उचित समझाइश दी वहीं बस स्टैंड, चौराहे और अस्पताल आदि में पहुंचकर लोगों से पूछा कि जंक फूड क्या है आपको पता है जंक फूड स्वास्थ्य  के लिए हानिकारक होते हैं कौन-कौन से है जंक फूड क्या आपको पता है जंक फूड कैसे बनते हैं अगर नुकसानदायक है तो क्यों खिलाते हैं जंक फूड इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने पूछा कि आप किस मुद्दे पर मतदान करते हैं अगर मतदान करते हैं तो क्यों और नहीं करते हैं तो क्यों क्या आप लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते हैं आप किन विशेषताओं पर नेता चुनते हैं साथ ही छात्र-छात्राओं ने पॉलीथिन के प्रयोग पर भी लोगों से संवाद करते हुए सवाल उठाए और समझाइश दी विद्यार्थियों ने सफाई मतदान आदि विषय पर पिछोर जनपद सीईओ प्रभास राज घनघोरिया नायब तहसीलदार डॉक्टर्स ब्रह्म तीर्थ चतुर्वेदी आदि से सवाल जवाब किए विद्यार्थियों ने लोगों के घरों में लगे कूलरो पानी की टंकियों में मच्छर पैदा करने वाला  लारवा देखा और लोगों को इससे उत्पन्न होने वाली बीमारी पर प्रश्न करते हुए समझाया संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन स्लीप प्रभारी सुरेंद्र शर्मा कर रहे थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!