Press "Enter" to skip to content

कट्टू बाहन : दो बाहनों में भरे ठूस ठूस कर ले जा रहे बैलों को कराया मुक्त | Shivpuri News

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना अमोला द्वारा कट्टू वाहनों पर की कार्यवाही


लगभग 1 लाख 84 हजार रूपये की कीमत के बैलों से भरे 2 वाहन किए जप्त


शिवपुरी। दिनांक 12.06.19 को रात्रि में थाना प्रभारी अमोला उनि. हुकुम सिंह मीणा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शिवपुरी तरफ से एक आयशर वाहन एवं एक बोलेरो पिकअप बैलों से भरकर अमोला तरफ आ रहे हैं, मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी अमोला द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह को अवगत कराया अवगत कराने पर एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला द्वारा पुलिस टीम के साथ थाने के सामने चैकिंग लगाई चैकिंग के दौरान एक-एक कर वाहनों को चैक कर रहे थे इसी दौरान एक आयशर मिनि ट्रक एवं एक बोलेरो पिकअप को रोककर चैक किया तो आयशर में 9 बैल एवं बोलेरो पिकअप में 3 बैलों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरकर रखा था कुल मश्रुका कीमती लगभग 184000 रू का जप्त कर संजय पुत्र नथुआ राठौरउम्र 25 साल, मुकेश पुत्र गंगाराम राठौर उम्र 26 साल निवासीगण रायपुर थाना बैराड़, विनोद पुत्र लक्ष्मण धाकड़ उम्र 25 साल निवासी गाजीगड़ को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि. हुकुम सिंह मीणा, प्रआर. राकेश कछवारे, प्रआर आलोक जैन, सै. रविकांत की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!