Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सभी का आभार व्यक्त | Shivpuri News

शिवपुरी। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या पर सुनाए गए अहम फैसले के उपरांत सभी धर्मों के लोगों ने जिले में शांति, सदभाव बनाए रखने में सहयोग किया है। उसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन सभी के प्रति आभारी है। रविवार को मिलाद उन नबी का त्यौहार भी जिले में सद्भावनापूर्वक मनाया गया। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया है।
  उन्होंने कहा है कि नगर में शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा एवं सदभाव बनाए रखने में जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग कर शिवपुरीवासियों ने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!