Press "Enter" to skip to content

भारत विकास परिषद शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News

अनीता सिंह बनी अध्यक्ष, गणेश धाकड़ को बनाया सचिव व राजकुमार बिन्दल बने कोषाध्यक्ष

िशवपुरी-समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के द्वारा वर्ष 2021-22 के गठन को लेेकर स्थानीय टूरिस्ट विलेज में नवीन कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक की गई। जिसमें भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का आज निर्वाचन संपन्न हुआ यहां निर्वाचन अधिकारी के रूप में नरेंद्र कासट कुंभराज से आए थे सभी की सहमति से निर्विरोध रूप से अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अनीता सिंह, सचिव के पद पर गणेश धाकड़ एवं कोषाध्यक्ष के पद पर राजकुमार बिंदल को चुना गया। 

 

नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 अप्रैल से 2021 से 1 वर्ष के लिए रहेगा, वर्तमान समय में आगामी 31 मार्च तक निवृत्तमान कार्यकारिणी अपने सेवा कार्यों को लगातार जारी रखेगी। प्रांत के नियम अनुसार प्रतिवर्ष फरवरी माह में संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन होना आवश्यक होता है इसीलिए यह चुनावी प्रक्रिया कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण परिषद के अध्यक्ष हेमंत ओझा ने दिए एवं आभार सचिव उमेश मित्तल ने किया। कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना द्वारा अतिथि का माल्यार्पण किया गया निर्वाचन प्रक्रिया में परिषद के सभी पदाधिकारी एवं सामान सदस्य मौजूद थे। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों को नवीन वर्ष 2021-22 के लिए बधाई व शुभकामनाऐं देते हुए उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!