
आमोलपठा गांव की घटना, युवक अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी। थ्रेसर की चपेट में आने से युवक का हाथ कटकर अलग हो गया है। आमोलपठा गांव के युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोनू (23) पुत्र लक्ष्मणसिंह राजपूत निवासी आमोलपठा गुरुवार की दोपहर खेत पर अपनी ही थ्रेशर से चना फसल की थ्रेसिंग कर रहा था। ट्रैक्टर बंद करने के बाद थ्रेसर धीरे-धीरे बंद हो रहा था। कुछ फसल रह जाने पर सोनू ने हाथ डालकर अंदर करने की कोशिश की तो कड़े के साथ हाथ थ्रेसर में चला गया। पंजे के ऊपर तक का हिस्सा कटकर अलग हो गया। सोनू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।






Be First to Comment