शिवपुरी। दिनांक 20.05.2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा गंभीर अपराध में फरार चल रहे अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित कर दिया है।
दिनांक 05.05.19 को अज्ञात आरोपियों द्वारा मृतक राजू उर्फ हरभान जाटव पुत्र मनिया जाटव उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 3 खनियाधाना की हत्या कर दी गई जिस पर से थाना खनियाधाना में अपराध क्रमांक 148/19 धारा 302, 201 भादवि के तहत अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध कायम किया गया।
जो कोई भी व्यक्ति उक्त अपराध में फरार अज्ञात आरोपियों को बंदी बनाने या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनाने या बनवाने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 5000 रू की राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।





Be First to Comment