Press "Enter" to skip to content

नगर पालिका अध्यक्ष का काला कारनामा, पिता पुत्र को लुटा दी बिना टेंडर प्रक्रिया के लाखों की राशि | Shivpuri News

शिवपुरी। जिन श्रीमंत के भरोसे शिवपुरी की जनता ने नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा को चुना तब ये बात किसी को नही पता थी कि उन्ही श्रीमंत के भविष्य के लिए ये अध्यक्ष अभिशाप बनेगे ।अभिशाप आखिर बने क्यो नही ?उन्होंने काम ही कुछ अपने कार्यकाल  में ऐसे किये है कि उन्होंने शुरुआत से ही सिंधिया की छबि को धूमिल किया है प्राम्भ में ही जब बीपीएल कांड में मुन्ना लाल जेल गए तो उस समय सिंधिया ने अध्यक्ष पर उस लगाम लगाई होती तो आज ये दिन श्रीमंत को कमसे कम शिवपुरी शहर से हार का  तो नही देखना होता इसी का नतीजा है कि नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नालालजी पर घोलमाल के कई आरोप लग चुके है मामला चाहे बड़े टेंकरो का हो,केविल खरीदी का हो या सप्लाई का हो कही किसी पार्षद ने कही किसी ठेकेदार ने तो कही उनके ही अधिकारियों ने उन पर आरोप लगाए। ओर सूत्रों की माने तो जो आरोप नगर पालिका अध्यक्ष पर लगाये है वो सही भी है क्यो की अभी हाल ही में नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल जी के मौखिक आदेश पर जिसकी कोई भी प्रशासनिक स्वीकृति नही ली गई और न ही कोई टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई और पिता पुत्र को चार लाख पांच हज़ार दो सौ तीस रुपये का भुगतान  तात्याटोपे ग्राउंड पर स्वास्थ मिशन अंतर्गत मिनी मैराथन 5km के नाम से से लवित टेंट हाउस को 42700,आकांक्षा टेंट हाउस को 316030ओर ठाकुरजी प्रिटिंग जॉन के बिना बिल के 46500 का भुगतान कर दिया जबकि एक लाख से अधिक के भुगतान पर पहले प्रशासनिक स्वीकृति ली जाती है उसके टैंटर निकाले जाते है विज्ञप्ति जारी की जाती है   ओर टेंडर आने पर खोले जाते है लेकिन यहाँ इस प्रक्रिया में कोई भी नियमानुसार कार्य नगर पालिका अध्यक्ष, प्रभारी सीएमओ,ओर बाबू ने नही किये बल्कि साठगांठ कर पिता पुत्र को लाखों रुपये लुटा दिए इसका मुख्य कारण यह भी है कि उक्त टेंट व्यबसाई पिता पुत्र नगर पालिका अध्यक्ष और उनके पुत्र की सेवा में जी हजूरी पर लगे रहते है                           
40320 रुपये में पानी की 1440 बोतलें खरीदी का किया भुगतान !नगरपालिका शिवपुरी के प्रभारी सीएमओ,बाबू ओर नगरपालिका अध्यक्ष ने जिन पिता पुत्र को यह भुगतान किया है उसमें सबसे बड़ा घोटाला ये है कि जिस बड़ी बोतल की बाजार में कीमत फुटकर में 20 रुपये हुआ  करती है उसकी कीमत 28 रुपये 1लीटर बोतल बिल के हिसाब से भुगतान किया गया है जबकि हकीकत पर जाए तो वहाँ जो पानी की बोतल वितरण की गई है उनकी कीमत लगभग 6 रुपये 250 ml है               
22 गेटो से दुल्हन की तरह सजाया गया शहर                   
जिस तात्याटोपे ग्राउंड से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया था उस स्थान से सारे शिवपुरी शहर को 10 बड़े गेट जिनकी राशि 51000 हज़ार,ओर 12 छोटे गेट जिनकी राशि 25200 का भुगतान शहर को दुल्हन की तरह सजाने में किया गया कुल मिलाकर 76200 रुपये के 22 गेट शहर की जनता ने भी तो देखेंगे होंगे कि कहा लागए गए है इस तरह के कई भुगतान है जो नगर पालिका पिता पुत्र को पिता पुत्र की जी हजूरी के लिए लगातार करते आ रहे है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!