शिवपुरी। भौंती के ग्राम मुहार में बीते दिनों सुरेंद्र पुत्र कमल लोधी के घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर और 20 हजार रूपए नगदी चुराने के मामले में पुलिस ने फरियादी द्वारा बताए गए संदेही हरगोविंद कोली के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों सुरेंद्र के मुहार में स्थित मकान में चोरी हो गई थी। चोर वहां से 40 हजार रूपए कीमत के जेवर और 20 हजार रूपए नगदी ले गए थे। जिसकी शिकायत उस समय पीडि़त ने शिकायती आवेदन देकर की। बाद में फरियादी को गांव के एक युवक हरगोविंद कोली पर घर में चोरी करने का शक हुआ और इसी शंका के आधार पर फरियादी ने उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।





Be First to Comment