Press "Enter" to skip to content

बामौरकला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को दबोचा एक दर्जन बाइक बरामद / Shivpuri News

बामौरकला। बामौरकला थाना पुलिस ने बाइक चुराने वाले चोर गिरोह को दबोचा है। चोर एक चोरी की बाइक लेकर जा रहे थे तभी चैकिंग के दौरान पुलिस ने चोरों को पकड़ा यहां पूछताछ के दौरान चोरों ने पिछोर, खनियांधाना, चंदेरी व ललितपुर से बाइक चुराना स्वीकार किया। पुलिस ने लगभग एक दर्जन बाइकें चोरों के पास से बरामद की। 
एसपी राजेशसिंह ने दीपावली त्यौहार व उपचुनाव को को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए चैकिंग करने के निर्देश दिए थे। जिस पर एसडीओपी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में चैकिंग की जा रही थी। थाना प्रभारी रामेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि 8 नवंबर को दोपहर के समय भरसूला तरफ से आती हुई एक बाइक दिखाई थी जिस पर नंबर नहीं था। जब बाइक सवारों को रोका तो वह भागने का प्रयास किया लेकिन मौजूद फोर्स द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया। जब नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम अजय लोधी पुत्र रामसिंह लोधी निवासी गरेंठा थाना पिछोर तथा दूसरे ने अपना नाम कल्ला उर्फ प्रेमकुमार पुत्र जमुनादास लोधी निवासी पतापपुरा थाना खनियांधााना का रहने वाला बताया। जब बाइक से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस को संदेह हुआ हौर चेचिस नंबर चैक किया तो वह बाइक चोरी की निकली। जिस पर दोनों को पकड़कर बाइक को जब्त किया गया। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान अपने साथी सुखराम पुत्र श्यामलाल रजक निवासी भरसूला थाना बामौरकला में भी चोरी गई बाइक को भी दिदावनी से चोरी करना बताया इसके अलावा पिछोर, खनियांधााना, चंदेरी व ललितपुर से करीब 10 बाइक चोरी करना बताया। आरोपितों के पास से कुल 12 बाइक चोरी करना स्वीकार किया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।  वहीं आरोपित कल्ला लोधी व अजय लोधी ने थाना भौंती क्षेत्र के ऊमरीखुद मोड़ पर करीब दो माह पूर्व एक सेकेट्री से शाम 6 बजे 60 हजार रुपए छीनना भी स्वीकार किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!