शिवपुरी। शिवपुरी जिले के तहत आने वाले ग्राम पिपरौदा बुजुर्ग में मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का कारण सरकारी बोर से खेत में पानी न देने का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी रविंद्र लोधी पुत्र जसमन लोधी निवासी पिपरौदा बुजुर्ग ने बताया कि सके गांव के सरकारी स्कूल की सरकारी मोटर में उसकी डीपी से लाइट डली हुई है जिसका उपयोग गांव का मोहन भार्गव अपने खेत में पानी देने के लिए करता है। सरकारी मोटर से पानी दिए जाने को लेकर मेरे द्वारा कई बार विरोध किया गया। इसी बात को लेकर बीते रोज रात के समय जब मैं अपने घर के बाहर बैठा था तभी मोहन भार्गव, गोपाल तथा मोंटी भार्गव आए और गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सर में फर्शा मार दिया। शोर सुनकर उसकी मां लीला बाई बचाने आई तो अन्नू भार्गव व मदन भार्गव ने गाली-गलौंज करते हुए मां में भी फर्शा मार दिया व मधुर ने लाठियों से मारपीट कर दी।






Be First to Comment