Press "Enter" to skip to content

प्रतिभा किरण, मेधावी छात्र योजना से कॉलेज की पढ़ाई होगी आसान: डॉ अनीता जैन | Shivpuri News

शिवपुरी। उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार कॉलेज चलो अभियान महाविद्यालय में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य डॉ एन के जैन के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों द्वारा कॉलेज में प्रवेश के पूर्व कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 12वीं कक्षा की छात्राओं को प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में प्रोफ़ेसर अनीता जैन एवं प्रो पल्लवी सक्सेना द्वारा ईस्टर्न हाई स्कूल शिवपुरी एवं शासकीय कन्या विद्यालय कोर्ट रोड शिवपुरी में जाकर छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावी योजना, प्रतिभा किरण योजना, गांव की बेटी योजना, सेंट्रल सेक्टर योजना, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति योजना एवं अन्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर छात्राओं को शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में प्रवेश लेने हेतु प्रोत्साहित  किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर अनीता जैन ने छात्राओं को अवगत कराया गया कि शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी जिले का एकमात्र कन्या महाविद्यालय है, जहां छात्राओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए महाविद्यालय प्रशासन पूर्ण समर्पण भाव से प्रयासरत रहता है। छात्राओं की आगामी सत्र में जून माह में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी, आप सभी समय पर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लें तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश लें ताकि हम आप सभी का बेहतर भविष्य बना सकें। प्रो पल्लवी सक्सेना द्वारा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी छात्राओं को उपलब्ध कराई गई। कॉलेज चलो अभियान को सफल बनाने के लिए शासकीय कन्या विद्यालय कोर्ट रोड शिवपुरी के प्राचार्य श्री डी एम टेडिया एवं ईस्टर्न हाई स्कूल शिवपुरी की प्राचार्य श्रीमती नीलम अरोरा का विशेष सहयोग शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापकों को प्राप्त हुआ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!