शिवपुरी। अनंत चर्तुदशी के दिन विवेकानंद कॉलोनी से अमोला स्थित सिंध नदी पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर लौटना एक शख्स को भारी पड़ गया। शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी अजय गोलवलकर मंगलवार को गणपति विसर्जन के लिए अमोला िस्थत सिंध नदी पर गए थे। इस बीच जब विसर्जन के बाद मंगलवार की दोपहर वह वापस लौट रहे थे तो कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर सुरवाया के निकट एक ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अजय किसी प्रायवेट कंपनी में कार्य करता था। अजय के निधन की खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।






Be First to Comment