Press "Enter" to skip to content

रक्तदान कर बचाई महिला की जान | Shivpuri News

शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के सदस्य एडवोकेट नीरज गोयल ने जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही एक महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाई। प्राप्त जानकारी अनुसार रक्तदान के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही मंगलम ब्लड संस्था द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि जिला चिकित्सालय में एक महिला का हीमोग्लोबिन चार से भी नीचे चला गया है और वह जीवन एवं मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही है। जानकारी प्राप्त होते ही भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के सदस्य एडवोकेट नीरज गोयल तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे और उन्होंने तुरंत रक्तदान कर उक्त महिला की जान बचाई। उल्लेखनीय है कि एडवोकेट नीरज गोयल वर्ष में लगभग तीन बार रक्तदान करते हैं। मंगलम ब्लड ग्रुप एवं भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के सदस्यों ने नीरज गोयल का आभार व्यक्त करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!