Press "Enter" to skip to content

एक साल से नहीं मिली आवास योजना की राशि, छात्र-छात्राओं ने दिया ज्ञापन | Shivpuri News

कोलारस। अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक तौर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में छात्रों के द्वारा सरकार से यह मांग रखी है कि जो छात्र रेगुलर रूप से कॉलेज में अध्ययन कर रहे है, उनको हॉस्टल में निवास नहीं मिल पाता है उनको प्रदेश सरकार के द्वारा किराए के मकान में रहने के लिए छात्र आवास भत्ता योजना के तहत राशि के तौर पर 1250 रुपए प्रति माह सरकार के द्वारा दी जाती है जो के इस वर्ष 2019-20 की राशि छात्रों को अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।
यह राशि पिछले वर्षोँ में जून से जुलाई की बीच में मिल जाती थी लेकिन इस बार की राशि एक वर्ष से अधिक समय होने के बावजूद भी छात्रों को नहीं दी गई है। जिस कारण छात्रों का अध्यन के लिए रहना अत्यंत दुर्लभ हो रहा है जिससे छात्रों को अपने अध्यन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  इसलिए शासन प्रशासन से छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द सरकार और प्रशासन छात्र हित में  निर्णय ले। छात्र नेता संजय राज खेमरिया, दीपक बौद्ध और सुधीर कोड़े ने शासन प्रशासन को बताया कि छात्रों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है जिस कारण छात्र किराए का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए प्रशासन और शासन जल्द से जल्द छात्रों की राशि को उन के खाते में डलवाएं। इस मौके पर सिद्धम सिंह खेमरिया, संदीप राजोरिया, राहुल शाख्य, परमाल जाटव, गजराज सिंह, विनोद, सतीश, संजय मोहनिया, रविन्द्र बौद्ध, अरविन्द्र, राहुल, मोनू, विनोद, आकाश, वीरेन्द्र, दीवान सिंह, मिट्ठू, प्रिंस, जितेंद्र, कल्याण कोमल, सुनील, देवेन्द्र, वीरेंद्र, बलवीर, सोनू कैन, मोहरसिंह, सुनील, प्रताप, कोमल, गजराज, दीपक अन्य सैकड़ो छात्र मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!