शिवपुरी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गौशाला लुधावली के अवलोकन उपरांत वापस जाते वक्त नगर पालिका द्वारा पेयजल टेंकर को रोककर टेंकर चालक से पेयजल वितरण, टेंकर में लगे हुए जीपीएस सिस्टम के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने टेंकर चालक से पेजयल परिवहन के चक्रों के संबंध में भी चर्चा की।



