Press "Enter" to skip to content

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एसपी अधीक्षक राजेशसिंह चंदेल ने सम्मान कर दी विदाई / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल ने पुलिस कण्ट्रोल रूम में जिला पुलिस बल शिवपुरी से सेवानिवृत्त हो रहे सउनि अशोक शर्मा, प्रआर. रविन्द्र प्रकाश शर्मा, प्रआर सुरेन्द्र पाठक एवं 18 वीं वाहिनी शिवपुरी से सेवानिवृत्त हो रहे प्रआर जीवेश कुमार सिंह, प्रआर तेजबहादुर सिंह यादव को सेवानिवृत्त पर विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्त होने वालें अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को साझा किया। एसपी द्वारा उनको अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनको सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र, श्रीफल, अंग वस्त्र और एक-एक ट्राली बेग दिए।
इस अवसर पर एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया, डीएसपी महिला प्रकोष्ठ उमेश गर्ग, असिस्टेंट कमांडेण्ट जेपी नागर, असिस्टेंट कमांडेण्ट राकेश संखवार, असिस्टेंट कमांडेण्ट संघप्रिय सम्राट, रक्षित निरीक्षक भारतसिंह यादव, प्रभारी कंट्रोल रूम उनि बिजेन्द्र राजपूत एवं सूबेदार अरूण जादौन मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!